कोर्ट के फैसले से खुश निर्भया के माता-पिता बोले – ”मेरी बेटी को मिल गया न्‍याय”

नयी दिल्ली : निर्भया की मां आशा देवी ने मंगलवार को कहा कि उनकी बेटी के दोषियों को फांसी दिए जाने से कानून में महिलाओं का विश्वास बहाल होगा. वहीं निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह ने कहा, मैं कोर्ट के फैसले से बहुत खुश हूं. दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी पर […]

नयी दिल्ली : निर्भया की मां आशा देवी ने मंगलवार को कहा कि उनकी बेटी के दोषियों को फांसी दिए जाने से कानून में महिलाओं का विश्वास बहाल होगा. वहीं निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह ने कहा, मैं कोर्ट के फैसले से बहुत खुश हूं. दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा. इस फैसले से ऐसे अपराध करने वाले लोगों में डर पैदा होगा.

दिल्ली की एक अदालत ने कहा कि 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले के चार दोषियों को तिहाड़ जेल में 22 जनवरी को सुबह सात बजे फांसी दी जाएगी.

निर्भया की मां ने कहा कि 22 जनवरी उनके लिए एक बड़ा दिन होगा जब दोषियों को फांसी दी जाएगी. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा ने जिन चार दोषियों के खिलाफ यह आदेश जारी किया है उनमें मुकेश, विनय शर्मा, अक्षय सिंह और पवन गुप्ता शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >