CM केजरीवाल ने किया ऐलान- दिल्लीवासियों को हर महीने मिलेगा निशुल्क 15 GB डेटा

नयी दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एलान किया कि पूरे शहर में दिल्लीवासियों को हॉटस्पॉट नेटवर्क के जरिए हर महीने 15 जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा. उन्होंने कहा कि पूरे शहर में 11,000 हॉटस्पॉट लगाने पर काम चल रहा है. केजरीवाल ने कहा कि 16 दिसंबर को दिल्ली सरकार की निशुल्क वाईफाई […]

नयी दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एलान किया कि पूरे शहर में दिल्लीवासियों को हॉटस्पॉट नेटवर्क के जरिए हर महीने 15 जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा. उन्होंने कहा कि पूरे शहर में 11,000 हॉटस्पॉट लगाने पर काम चल रहा है.

केजरीवाल ने कहा कि 16 दिसंबर को दिल्ली सरकार की निशुल्क वाईफाई योजना के तहत 100 हॉटस्पॉट का उद्घाटन किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को 15 जीबी इंटरनेट डेटा दिए जाने के साथ ही आम आदमी पार्टी ने 2015 के विधानसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र में किए सभी वादे पूरे कर दिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >