सुखबीर सिंह संधू ने एनएचएआई के चेयरमैन का पदभार संभाला

नयी दिल्ली : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी सुखबीर सिंह संधू ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन का पद संभाल लिया है. संधू ने नागेंद्र नाथ सिन्हा का स्थान लिया है. नाथ को सीमा प्रबंधन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है. एनएचएआई ने सोमवार को बयान में कहा कि डॉ […]

नयी दिल्ली : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी सुखबीर सिंह संधू ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन का पद संभाल लिया है. संधू ने नागेंद्र नाथ सिन्हा का स्थान लिया है. नाथ को सीमा प्रबंधन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है. एनएचएआई ने सोमवार को बयान में कहा कि डॉ सुखबीर सिंह संधू ने सोमवार को एनएचएआई के चेयरमैन का पद संभाल लिया है.

संधू उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. संधू केंद्र सरकार और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश तथा पंजाब सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. संधू मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव रह चुके हैं. उन्होंने अमृतसर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है. गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर से इतिहास में मास्टर डिग्री के साथ वह विधि स्नातक भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >