राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

नयी दिल्‍ली : राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ‘दीपावली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई. आइए इस दिन हम प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी के, खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने […]

नयी दिल्‍ली : राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ‘दीपावली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई. आइए इस दिन हम प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी के, खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें’.

वहीं नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘देशवासियों को दीपावली के पावन अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. रोशनी का यह उत्सव हम सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और हमारा देश सदा सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >