शिवसेना सांसद पर चुनाव प्रचार के दौरान चाकू से हमला

मुंबई : महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है. भाजपा, कांग्रेस सहित सभी पार्टियां ताबड़तोड़ चुनावी रैली कर रहे हैं. इस बीच भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना के एक सांसद पर जानलेवा हमला किया गया. बताया जा रहा है कि शिवसेना सांसद ओमराजे निंबालकर अपनी पार्टी के उम्मीदवार कैलाश पाटिल के पक्ष में […]

मुंबई : महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है. भाजपा, कांग्रेस सहित सभी पार्टियां ताबड़तोड़ चुनावी रैली कर रहे हैं. इस बीच भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना के एक सांसद पर जानलेवा हमला किया गया.

बताया जा रहा है कि शिवसेना सांसद ओमराजे निंबालकर अपनी पार्टी के उम्मीदवार कैलाश पाटिल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए गये हुए थे. उसी दौरान उस्मानाबाद में उनपर चाकू से हमला किया गया. घटना आज सुबह कलांब तालुका के नायगांव पाडोली की है.

गौरतलब हो महाराष्‍ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 21 अक्‍तूबर को चुनाव होने हैं परिणाम 24 अक्‍तूबर को सामने आ जाएगा. मालूम हो राज्‍य में भाजपा और शिवसेना एक बार फिर साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >