महाराष्ट्र : भाजपा पार्षद को घर में घुसकर गोलियों से भूना, परिवार के चार सदस्‍यों की भी मौत

मुंबई : महाराष्ट्र के जलगांव जिले में तीन बंदूकधारियों ने एक भाजपा पार्षद और उसके परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि भाजपा पार्षद रविंद्र खरात (55) और उनके परिवार के अन्य सदस्य रविवार रात को अपने घर में थे, तभी बंदूकधारियों ने उन पर हमला किया. एक […]

मुंबई : महाराष्ट्र के जलगांव जिले में तीन बंदूकधारियों ने एक भाजपा पार्षद और उसके परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि भाजपा पार्षद रविंद्र खरात (55) और उनके परिवार के अन्य सदस्य रविवार रात को अपने घर में थे, तभी बंदूकधारियों ने उन पर हमला किया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमलावरों के पास देसी पिस्तौल और चाकू थे. वे खरात के घर में घुसे और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं.’ उन्होंने बताया कि इस अपराध में इस्तेमाल किये गये हथियारों को बरामद कर लिया गया है. अधिकारी ने कहा, ‘हमला करने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गये और उन्होंने बाद में पुलिस के पास जाकर आत्मसमर्पण कर दिया.’

इस हमले में घायल हुए लोगों को अस्तपाल ले जाया गया लेकिन उन्होंने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया. हमले में खरात के अलावा उनके भाई सुनील (56), बेटों प्रेम सागर (26) एवं रोहित (25) और एक अन्य व्यक्ति गजारे की मौत हो गयी. इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पायी है कि यह हमला क्यों किया गया.

अधिकारी ने बताया कि बाजारपेठ पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >