भाजपा का तंज: कांग्रेस आर्थिक मंदी का सामना कर रही है क्योंकि उसके लिए ‘‘पैसा जुटाने वाले'''' जेल में

नयी दिल्ली : भाजपा ने देश में ‘‘चिंताजनक’ आर्थिक हालात संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपनी पार्टी में आर्थिक मंदी की बात कर रही हैं क्योंकि उसके लिए ‘‘पैसा जुटाने वाले’ जेल की सलाखों के पीछे हैं. सोनिया […]

नयी दिल्ली : भाजपा ने देश में ‘‘चिंताजनक’ आर्थिक हालात संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपनी पार्टी में आर्थिक मंदी की बात कर रही हैं क्योंकि उसके लिए ‘‘पैसा जुटाने वाले’ जेल की सलाखों के पीछे हैं.

सोनिया ने पार्टी के महासचिवों-प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों, मुख्यमंत्रियों और विधायक दल के नेताओं की बैठक में देश की अर्थव्यवस्था के मौजूदा हालात पर चिंता जतायी थी.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सम्बित पात्रा ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि (सोनिया) गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में आर्थिक मंदी को लेकर चिंतित हैं क्योंकि कांग्रेस के लिए पैसा जुटाने वाले पी चिदंबरम और डी के शिवकुमार दोनों जेल की सलाखों के पीछे हैं. उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत है और सरकार ने विकास दर बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >