कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई का गुड़गांव स्थित 150 करोड़ का बेनामी होटल सीज

नयी दिल्लीः आयकर विभाग ने हरियाणा कांग्रेस के नेता कुलदीप बिश्नोई और उनके भाई का गुड़गांव में स्थित 150 करोड़ रुपए का एक होटल ‘बेनामी’ सम्पत्ति के तौर पर जब्त कर लिया है. आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विभाग की दिल्ली बेनामी निषेध इकाई ने होटल सम्पत्ति को जब्त […]

नयी दिल्लीः आयकर विभाग ने हरियाणा कांग्रेस के नेता कुलदीप बिश्नोई और उनके भाई का गुड़गांव में स्थित 150 करोड़ रुपए का एक होटल ‘बेनामी’ सम्पत्ति के तौर पर जब्त कर लिया है. आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि विभाग की दिल्ली बेनामी निषेध इकाई ने होटल सम्पत्ति को जब्त करने के आदेश जारी किए थे. उन्होंने बताया कि बेनामी संपत्ति लेनदेन (निषेध) अधिनियम 1988 की धारा 24(3) के तहत आदेश जारी किए गए थे.

विभाग ने बिश्नोई और उनके परिवार के खिलाफ कर चोरी के आरोपों के चलते इस साल जुलाई में व्यापक स्तर पर छापेमारी की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >