सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस मुख्यालय में लगे होर्डिंग, रॉबर्ट वाड्रा भी दिख रहे

नयी दिल्लीः काफी मंथन के बाद कांग्रेस कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष चुना. उनके अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी मुख्यालय के बाहर पोस्टर और होर्डिंग्स लगना शुरू हो गया है. होर्डिंग में सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ही रॉबर्ट वाड्रा भी दिख रहे हैं. […]

नयी दिल्लीः काफी मंथन के बाद कांग्रेस कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष चुना. उनके अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी मुख्यालय के बाहर पोस्टर और होर्डिंग्स लगना शुरू हो गया है. होर्डिंग में सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ही रॉबर्ट वाड्रा भी दिख रहे हैं.

होर्डिंग में लिखा है, ‘श्रीमति सोनिया गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अंत‍रिम अध्‍यक्ष बनाये जाने पर हार्दिक बधाई’. बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को इस तरह कांग्रेस के पोस्टर या होर्डिंग्स में जगह मिली है. लोकसभा चुनाव से पहले मुरादाबाद में रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर लगे थे.

गौरतलब है कि शनिवार को देर रात सोनिया गांधी को कांग्रेस का नया अंत‍रिम अध्‍यक्ष बना दिया गया. हालांकि उनकी नियुक्‍त‍ि कई सवालों को भी छोड़ गई. राहुल गांधी ने अपना पद छोड़ते हुए कहा था कि इस बार गांधी नेहरू परिवार से कोई अध्‍यक्ष नहीं बनेगा. लेकिन एक बार फिर से ये पद गांधी परिवार के पास ही गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >