Jaguar की डिमांड पूरी नहीं हुई, तो बेटे ने नदी में डुबोयी BMW कार

यमुनानगर (हरियाणा) : पिता द्वारा महंगी लग्जरी कार जगुआर दिलाने से मना करने से नाराज 22 साल के युवक ने 45 लाख रुपये की अपनी नयी बीएमडब्ल्यू कार को नदी में डुबो दिया. पुलिस ने बताया कि चचरौली थाना क्षेत्र के मुकरमपुर गांव निवासी आकाश शुक्रवार को अपनी नयी कार लेकर नदी के तट पर […]

यमुनानगर (हरियाणा) : पिता द्वारा महंगी लग्जरी कार जगुआर दिलाने से मना करने से नाराज 22 साल के युवक ने 45 लाख रुपये की अपनी नयी बीएमडब्ल्यू कार को नदी में डुबो दिया.

पुलिस ने बताया कि चचरौली थाना क्षेत्र के मुकरमपुर गांव निवासी आकाश शुक्रवार को अपनी नयी कार लेकर नदी के तट पर गया और वहां ढलान पर उसे फिसल कर पानी में डूबने के लिए छोड़ दिया.

उन्होंने बताया कि आकाश के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. उसके बारे में कहा जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आकाश के पिता जमींदार हैं और दो महीने पहले ही उन्होंने अपने पुत्र को बीएमडब्ल्यू कार दिलायी थी. उन्होंने बताया कि आकाश जगुआर नहीं खरीदने को लेकर अपने पिता से नाराज था. उसने जानबूझकर बीएमडब्ल्यू को नदी में डुबो दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >