इन छह राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मुंबई में रेड अलर्ट

नयी दिल्ली : मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और नगालैंड में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि मुंबई में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना है. […]

नयी दिल्ली : मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और नगालैंड में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि मुंबई में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना है.
हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मंडी और कांगड़ा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी, मध्य और दक्षिण-पश्चिमी अरब सागर की ओर से 40-50 की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. इसका असर बिहार, झारखंड में पड़ने की संभावना है. पूर्वानुमान मुताबिक, अगले 24 घंटे में बिहार की सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में हल्की से सामान्य बारिश होने की संभावना है.
देश में अब तक 12 % कम हुई बारिश
इस मॉनसून में अब तक पूरे देश में 12 फीसदी कम बारिश हुई है. 29 जुलाई तक 382.8 मिमी बारिश दर्ज की गयी है, जबकि 433.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी. झारखंड में 36 फीसदी, जबकि बंगाल में 47 फीसदी कम बारिश हुई है. वहीं, बिहार में सामान्य से तीन प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >