कर्नाटक संकट : भाजपा ने मुख्यमंत्री कुमारास्वामी से कहा - इस्तीफा दें और घर जायें

बेंगलुरु : भाजपा ने सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी से कहा कि अगर उन्हें संविधान और राज्य की जनता में विश्वास है तो वह ‘इस्तीफा दें और घर जायें. गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा में कुमारास्वामी सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा तीसरे दिन भी जारी है. भाजपा ने कहा कि कुमारास्वामी स्वयं […]

बेंगलुरु : भाजपा ने सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी से कहा कि अगर उन्हें संविधान और राज्य की जनता में विश्वास है तो वह ‘इस्तीफा दें और घर जायें.

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा में कुमारास्वामी सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा तीसरे दिन भी जारी है. भाजपा ने कहा कि कुमारास्वामी स्वयं विश्वास प्रस्ताव लेकर आये हैं, लेकिन उसकी प्रक्रिया पूरी करने में देरी कर रहे हैं. पार्टी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, अगर आपको संविधान और राज्य की जनता में जरा सा भी विश्वास और उनके लिए सम्मान है तो आप इस्तीफा दें और घर जायें. भाजपा ने कन्नड़ भाषा में हैशटैग चलाया है ‘राज्य की जनता आपको माफ नहीं करेगी.’ मुख्यमंत्री कुमारास्वामी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में एक पंक्ति का विश्वास प्रस्ताव रखा था.

गौरतलब है कि कांग्रेस-जदएस गठबंधन के 16 विधायकों के इस्तीफे और दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के कारण राज्य की गठबंधन सरकार का भविष्य डांवाडोल लग रहा है. कर्नाटक में 14 महीने पुरानी कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार के भविष्य का फैसला करने वाली विधानसभा की कार्यवाही की सोमवार को शुरुआत करते हुए अध्यक्ष केआर रमेश ने सरकार से कहा कि वह शक्ति परीक्षण की प्रक्रिया सोमवार को पूरी करने की अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करे. सदन की कार्यवाही एक घंटा देर से शुरू हुई. अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा, चर्चा अब शुरू की जाये. सबकी नजर हम पर है. मुझे बलि का बकरा ना बनायें. अपने लक्ष्य तक पहुंचें. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो जानी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >