सोनिया गांधी के आरोप पर रेल मंत्री पीयूष गोयल का पलटवार, कही ये बात

नयी दिल्ली : रायबरेली के मॉडर्न कोच कारखाने के निगमीकरण से जुड़े यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी के आरोप पर पलटवार करते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि निगमीकरण पर कांग्रेस की दोहरी नीति है. लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा कोच कारखाने का […]

नयी दिल्ली : रायबरेली के मॉडर्न कोच कारखाने के निगमीकरण से जुड़े यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी के आरोप पर पलटवार करते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि निगमीकरण पर कांग्रेस की दोहरी नीति है. लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा कोच कारखाने का मुद्दा फिर से उठाए जाने पर गोयल ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने रायबरेली के कारखाने की सिर्फ घोषणा की, जबकि मोदी सरकार ने इसमें काम शुरू किया.

गोयल ने कहा कि निगमीकरण को लेकर कांग्रेस की दोहरी नीति है, हालांकि उन्होंने सोनिया गांधी का नाम नहीं लिया. इस मौके पर सोनिया सदन में मौजूद थीं. उन्होंने कहा कि यूपीए की पहली सरकार के वित्त मंत्री ने बजट में रेलवे में विनिवेश और निजीकरण की बात की थी.

रेल मंत्री ने कहा कि जिस रेलवे कोच कारखाने की बात की गयी उसकी घोषणा 2008 में की गयी थी और 2014 तक कुछ नहीं हुआ. मोदी सरकार आने के बाद इसमें काम आरंभ हुआ. पिछले साल ही ही कारखाने में 1422 कोच का विनिर्माण किया गया.

गौरतलब है कि सोनिया गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सरकार पर रेलवे की ‘‘बहुमूल्य संपत्तियों को निजी क्षेत्र के चंद हाथों को कौड़ियों के दाम पर बेचने” का आरोप लगाया और इस बात पर अफसोस जताया कि सरकार ने निगमीकरण के प्रयोग के लिए रायबरेली के मॉडर्न कोच कारखाने जैसी एक बेहद कामायाब परियोजना को चुना है. उन्होंने निगमीकरण को निजीकरण की शुरुआत करार दिया. बाद में रेलवे ने उनके आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कारखाना सरकार के नियंत्रण में रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >