Breaking News: पीएम मोदी ने फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर से मुलाकात की

Breaking News: बीजेपी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मीनल चौबे ने छत्तीसगढ़ में शराबबंदी की मांग की. उन्होंने भूपेश बघेल सरकार को भ्रष्ट बताया. कहा, आज हम यहां राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए हैं. पंजाब के 14 जिलों के 1058 गांव बाढ़ में डूबे. असम कैबिनेट ने उच्च शिक्षा में OBC के लिए आरक्षण कोटा 15% से बढ़ाकर 27% करने का फैसला लिया. देश-विदेश की खबरों के लिए बनें रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

Live Updates
4:32 AM. 14 Jul 23 11:02 PM. 13 Jul

पीएम मोदी ने फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर से मुलाकात की. पीएम मोदी फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं और कल पेरिस में बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

4:32 AM. 14 Jul 23 11:02 PM. 13 Jul

हिमाचल प्रदेश में बारिश से अबतक 91 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में 24 जून से 13 जुलाई तक 91 लोगों की जान चली गई. भूस्खलन, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से 34 मौतें हुईं.

4:32 AM. 14 Jul 23 11:02 PM. 13 Jul

दिल्ली में भारी बारिश और बाढ़ को देखते हुए लाल किला 14 जुलाई तक आम लोगों के लिए बंद

यमुना का जलस्तर बढ़ने के साथ दिल्ली बाढ़ की चपेट में आ गयी है. राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाके जलमग्न हो गये हैं. बाढ़ का पानी लाल किले तक पहुंच चुका है. इधर भारी बारिश के मद्देनजर लाल किला को 14 जुलाई तक आम जनता के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है.

4:32 AM. 14 Jul 23 11:02 PM. 13 Jul

करनाल रोड पर कांवरियों को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, पांच की मौत, 14 घायल

दिल्ली पुलिस ने बताया, जीटी करनाल रोड पर कांवर यात्रियों को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर हो जाने से पांच की मौत हो गई, 14 घायल हो गए. आरोपी चालक पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. आगे की जांच जारी है.

4:32 AM. 14 Jul 23 11:02 PM. 13 Jul

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण किया

युवा मामले और खेल मंत्री तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, चेन्नई 2023 के लिए ट्रॉफी का अनावरण किया. हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट 3 अगस्त, 2023 से शुरू होगा जहां भारत, कोरिया, मलेशिया, जापान, पाकिस्तान और चीन खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे.

4:32 AM. 14 Jul 23 11:02 PM. 13 Jul

दो दिवसीय यात्रा पर पेरिस पहुंचे पीएम मोदी, भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पेरिस पहुंच चुके हैं. फ्रांसीसी प्रधान मंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने पीएम मोदी का स्वागत किया. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर पीएम मोदी को बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.

मुख्य बातें

Breaking News: बीजेपी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मीनल चौबे ने छत्तीसगढ़ में शराबबंदी की मांग की. उन्होंने भूपेश बघेल सरकार को भ्रष्ट बताया. कहा, आज हम यहां राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए हैं. पंजाब के 14 जिलों के 1058 गांव बाढ़ में डूबे. असम कैबिनेट ने उच्च शिक्षा में OBC के लिए आरक्षण कोटा 15% से बढ़ाकर 27% करने का फैसला लिया. देश-विदेश की खबरों के लिए बनें रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >