नयी दिल्ली : भारतीय मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि उत्तर भारत के लोगों को अभी प्रचंड गर्मी से छुटकारा मिलने वाला नहीं है. मौसम विभाग के एम महापात्रा ने यह जानकारी दी है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले तीन चार दिनों तक तेज गर्मी पड़ेगी और यहां के लोगों को गरम हवाओं को झेलना पड़ेगा. दो दिन के बाद गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है.
मौसम विभाग ने यह भी संभावना जतायी है कि छह जून तक मानसून केरल के तटीय इलाकों में पहुंच जायेगा. साथ ही बंगाल की खाड़ी से होते हुए भी मानसून दक्षिण-पश्चिम राज्यों तक पहुंचेगा और 2-3 दिन में आगे की ओर बढ़ेगा.
