मां के जन्मदिन पर बेटे ने दी बधाई और कर ली खुदकुशी

नागपुर :निजी विमान कंपनी गोएयर के 19 वर्षीय एक कर्मचारी ने यहां कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पीड़ित मंथन चव्हाण मुंबई स्थित एयरलाइन का नागपुर हवाई अड्डे पर ग्राउंड स्टाफ था और अपनी मां को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर […]

नागपुर :निजी विमान कंपनी गोएयर के 19 वर्षीय एक कर्मचारी ने यहां कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पीड़ित मंथन चव्हाण मुंबई स्थित एयरलाइन का नागपुर हवाई अड्डे पर ग्राउंड स्टाफ था और अपनी मां को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर में उसने खुदकुशी कर ली .

उसकी मां महिला पुलिसकर्मी हैं. पुलिस के मुताबिक, चव्हाण ने दोपहर बाद करीब 2.45 बजे अजनी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चंद्रमणि नगर के अपने घर में एक झरोखे की लोहे की छड़ से लटक कर कर खुदकुशी कर ली. सब पुलिस इंस्पेक्टर (अजनी) कैलाश मगर ने चव्हाण के पिता के हवाले से बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उनके बेटे ने खुदकुशी क्यों की.
संभव है कि काम के दबाव के कारण उसने खुदकुशी की हो. मगर ने बताया कि पिछले करीब दो सप्ताह से पीलिया से पीड़ित रहने के कारण वह अवकाश पर था. उन्होंने बताया, ‘‘घटनास्थल से कोई खुदकुशी नोट बरामद नहीं हुआ. वहां से कागज का एक टुकड़ा बरामद हुआ जिस पर ‘जन्मदिन मुबारक हो मम्मी, मैं दुखी हूं’ लिखा है. मंथन की मम्मी का कल जन्मदिन था.” पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >