कल शाम मां से आशीर्वाद लेने गुजरात जायेंगे पीएम मोदी

नयी दिल्ली : चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम अपनी मां का आशीर्वाद लेने गुजरात जायेंगे. इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ देर पहले खुद ट्‌वीट करके दी है. परसों प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी अपने निर्वाचन क्षेत्र काशी जायेंगे, जहां वे अपने लोगों का धन्यवाद अदा करेंगे. काशी के […]

नयी दिल्ली : चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम अपनी मां का आशीर्वाद लेने गुजरात जायेंगे. इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ देर पहले खुद ट्‌वीट करके दी है. परसों प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी अपने निर्वाचन क्षेत्र काशी जायेंगे, जहां वे अपने लोगों का धन्यवाद अदा करेंगे. काशी के लोगों ने प्रधानमंत्री को एक बड़ी जीत दिलायी है, जिसके बाद वे अपने मतदाताओं का धन्यवाद करने यहां पहुंच रहे हैं.

गौरतलब है कि प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन ने चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद 23 तारीख को ही मीडिया के सामने आकर लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया था और उन्हें धन्यवाद दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >