पणजी में भाजपा उम्मीदवार की कार पर हमला

पणजी : गोवा की पणजी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सिद्धार्थ कुनकोलीनकर की कार पर दो अज्ञात लोगों ने हमला किया. पणजी पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, जब कुनकोलीनकर मंदिर से लौट रहे थे, तभी गुरुवार आधी रात को पणजी विधानसभा क्षेत्र स्थित माला इलाके में उनकी कार पर […]

पणजी : गोवा की पणजी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सिद्धार्थ कुनकोलीनकर की कार पर दो अज्ञात लोगों ने हमला किया. पणजी पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, जब कुनकोलीनकर मंदिर से लौट रहे थे, तभी गुरुवार आधी रात को पणजी विधानसभा क्षेत्र स्थित माला इलाके में उनकी कार पर हमला हुआ.

कुनकोलीनकर ने दावा किया, ‘दोनों युवक हेलमेट पहने थे और सड़क किनारे खड़े थे. उन्होंने उस कार पर अचानक हमला कर दिया, जिस में मैं सवार था. उन्होंने कार पर बोतलें फेंकी और फिर वे मोटरसाइकिल से फरार हो गये.’

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गयी है और बदमाशों की तलाश की जा रही है. गोवा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन से यह सीट रिक्त हुई है. इस सीट पर 19 मई को उपचुनाव होने हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >