महेश शर्मा के बिगड़े बोल- राहुल को कहा ‘पप्पू'', प्रियंका को ‘पप्पू की पप्पी'', चुनाव आयोग सख्‍त

नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कथित रूप से ‘पप्पू’ कहने और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को ‘पप्पू की पप्पी’ कहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. आयोग ने भाजपा सांसद को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया है और […]

नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कथित रूप से ‘पप्पू’ कहने और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को ‘पप्पू की पप्पी’ कहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

आयोग ने भाजपा सांसद को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया है और उन्हें याद दिलाया है कि आदर्श आचार संहिता के प्रावधान राजनेताओं को अपने प्रतिद्वंद्वियों की निजी जिदंगी पर टिप्पणी करने से रोकते हैं.

शर्मा ने सिकंदराबाद में 19 मार्च को कथित रूप से कहा था, ‘‘ अब पप्पू कहता है कि उसे प्रधानमंत्री बनना है. अब मायावती, अखिलेश यादव और पप्पू की पप्पी भी आ गयी हैं.”

कांग्रेस ने शर्मा की आयोग से शिकायत की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >