पीएम के ''दिवाली'' पर परमाणु बम वाले बयान पर महबूबा ने अलापा पाकिस्‍तानी राग

श्रीनगर : पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने परमाणु बम को राजनीतिक विमर्श में लाने पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भारत ने परमाणु बम दिवाली के लिए नहीं रखा है तो पाकिस्तान ने भी इसे ईद के लिए नहीं रखा होगा. राजस्थान के बाड़मेर में एक रैली के […]

श्रीनगर : पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने परमाणु बम को राजनीतिक विमर्श में लाने पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भारत ने परमाणु बम दिवाली के लिए नहीं रखा है तो पाकिस्तान ने भी इसे ईद के लिए नहीं रखा होगा.

राजस्थान के बाड़मेर में एक रैली के दौरान मोदी ने कहा था कि भारत, पाकिस्तान के परमाणु बम की धमकी से नहीं डरता. उन्होंने कहा था कि भारत ने पाकिस्तान की धमकी से डरने की नीति को छोड़ दिया.

वरना आये दिन पाकिस्तान परमाणु बम की धमकी देता था. वे कहते थे कि हमारे पास परमाणु बटन है. तो भारत के पास क्या है? ये हमने दिवाली के लिए रखा हुआ है क्या?’ मुफ्ती ने ट्वीट किया कि अगर भारत ने दिवाली के लिए परमाणु बम नहीं रखा है तो स्वाभाविक है कि पाकिस्तान ने भी अपना परमाणु बम ईद के लिए नहीं रखा होगा. पता नहीं प्रधानमंत्री मोदी इस तरह की बेकार बात करते हुए सार्वजनिक चर्चा का स्तर क्यों घटा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >