अवमानना के केस में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को भेजा नोटिस

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से हाल ही में राफेल फैसले पर की गयी उनकी कथित अवमाननापूर्ण टिप्पणी पर सफाई मांगी. कोर्ट ने कहा कि हम यह स्पष्ट करते हैं कि राहुल गांधी ने इस अदालत का नाम ले कर राफेल सौदे के बारे में मीडिया व जनता में जो […]

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से हाल ही में राफेल फैसले पर की गयी उनकी कथित अवमाननापूर्ण टिप्पणी पर सफाई मांगी. कोर्ट ने कहा कि हम यह स्पष्ट करते हैं कि राहुल गांधी ने इस अदालत का नाम ले कर राफेल सौदे के बारे में मीडिया व जनता में जो कुछ कहा उसे गलत तरीके से पेश किया.

इस मामले में याचिकाकर्ता मीनाक्षी लेखी ने जिक्र किया है कि राहुल गांधी ने अपने निजी बयान को इस तरह पेश किया जैसे वह कोर्ट का बयान हो. मीनाक्षी लेखी ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना का केस दायर किया है. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में सुनवाई के दौरान यह कहा था कि उसके सामने जो भी दस्तावेज आये हैं, चाहे वे लीक दस्तावेज ही हैं वे सभी मान्य होंगे. इसके बाद कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि कोर्ट ने भी यह कह दिया है कि चौकीदार चोर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >