जानें फारूक, उमर व महबूबा को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए हाइकोर्ट में किसने डाला याचिका

नयी दिल्ली : नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष व सांसद फारूक अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को लोस चुनाव लड़ने से रोकने के लिए हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है. याचिकाकर्ता अधिवक्ता संजीव कुमार का आरोप है कि इन नेताओं ने हाल ही में राष्ट्र विरोधी बयान दिये […]

नयी दिल्ली : नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष व सांसद फारूक अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को लोस चुनाव लड़ने से रोकने के लिए हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है. याचिकाकर्ता अधिवक्ता संजीव कुमार का आरोप है कि इन नेताओं ने हाल ही में राष्ट्र विरोधी बयान दिये और ट्वीट किये हैं.
याचिका में एनसी एवं पीडीपी पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गयी है. इस याचिका पर बुधवार को सुनवाई हो सकती है. याचिका में कहा गया है कि ये नेता अपनी-अपनी पार्टी के अध्यक्ष हैं और उनके विचारों का प्रतिनिधित्व भी करते हैं. सांसद फारूक अब्दुल्ला और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में वजीर-ए-आजम एवं सदर-ए-रियासत की मांग की है, जो कि अस्वीकार्य है.
महबूबा मुफ्ती ने भी धारा-370 हटाने पर कश्मीर का भारत से रिश्ता तोड़ने की बात कही है. याचिका में कहा गया है कि महबूबा, फारूक एवं उमर के देशद्रोही एवं सांप्रदायिक बयान भारतीय संविधान के खिलाफ हैं. हाइकोर्ट एवं निर्वाचन आयोग को इन्हें लोकसभा में प्रवेश करने से रोकना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >