जम्मू कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला, राजौरी में पाकिस्‍तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपेर में वृहस्पतिवार को आतंकवादियों द्वारा किये गये ग्रेनेड हमले में एक अधिकारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गये. वहीं राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गये. पाकिस्‍तान की ओर से आज सुबह राजौरी में संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया, […]

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपेर में वृहस्पतिवार को आतंकवादियों द्वारा किये गये ग्रेनेड हमले में एक अधिकारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गये. वहीं राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गये. पाकिस्‍तान की ओर से आज सुबह राजौरी में संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले में सोपोर के मुख्य चौक पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर एक ग्रेनेड फेंका. उन्होंने बताया कि विस्फोट में डांगीवाचा थाना के प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गये.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की है और तलाशी अभियान शुरू किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >