राष्ट्रपति महिला दिवस के अवसर पर प्रदान करेंगे नारी शक्ति पुरस्कार

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में भारत में महिलाओं के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ का वितरण करेंगे. राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष समारोह में 2018 के लिए ये पुरस्कार प्रदान करेंगे. केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय महिला सशक्तीकरण और सामाजिक कल्याण के लिए […]

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में भारत में महिलाओं के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ का वितरण करेंगे.

राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष समारोह में 2018 के लिए ये पुरस्कार प्रदान करेंगे. केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय महिला सशक्तीकरण और सामाजिक कल्याण के लिए अथक सेवा करने वाली महिलाओं और संस्थाओं को पुरस्कृत करता है.

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार इस साल मंत्रालय को करीब 1000 नामांकन मिले थे और इनमें से 44 प्रविष्टियों को पुरस्कार के लिए चुना गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >