महाशिवरात्रि के दिन मां हीरा बा से मिलने पहुंचे पीएम मोदी

अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं. सोमवार को उन्होंने अहमदाबाद में एक सभा को संबोधित करने के बाद देर शाम रायसेन गांव में अपनी नब्बे वर्षीय मां हीरा बा से सोमवार को मुलाकात की. हीरा बा मोदी प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ गांधीनगर के नजदीक स्थित गांव में […]

अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं. सोमवार को उन्होंने अहमदाबाद में एक सभा को संबोधित करने के बाद देर शाम रायसेन गांव में अपनी नब्बे वर्षीय मां हीरा बा से सोमवार को मुलाकात की.

हीरा बा मोदी प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ गांधीनगर के नजदीक स्थित गांव में रहती हैं.

प्रधानमंत्री ने अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ करीब 30 मिनट बिताए. अपनी मां से मुलाकात करने से पहले मोदी रायसेन के समीप प्रसिद्ध धोलेश्वर महादेव मंदिर गये और महाशिवरात्रि के अवसर पर वहां पूजा अर्चना की.

यहां चर्चा कर दें कि वह मंगलवार को राज्य में दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >