कुपवाड़ा मुठभेड़: 56 घंटे तक चली मुठभेड़, पांच जवान शहीद, दो आतंकी ढेर

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में 56 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद रविवार को दो आतंकवादी मारे गये. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के बाबागुंड इलाके में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू […]

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में 56 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद रविवार को दो आतंकवादी मारे गये.

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के बाबागुंड इलाके में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह के संबंध अभी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. अधिकारी ने इस पर विस्तृत जानकारी नहीं दी.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार कहा था कि मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवान सहित एक निरीक्षक शहीद हो गये हैं.

प्रवक्ता ने वसीम अहमद मीर नामक नागरिक को गोली लगने की जानकारी भी थी, जिसने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया था.

अभियान से जुडी़ विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >