पाकिस्‍तान के बाद भारत ने भी ''समझौता एक्सप्रेस'' का परिचालन रोका

नयी दिल्ली : पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद यात्रियों की संख्या में भारी कमी आने के चलते रेलवे ने भारत से पाकिस्तान जाने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को स्थगित करने का फैसला किया है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के अगले निर्धारित कार्यक्रम से सभी परिचालन को रद्द करने […]

नयी दिल्ली : पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद यात्रियों की संख्या में भारी कमी आने के चलते रेलवे ने भारत से पाकिस्तान जाने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को स्थगित करने का फैसला किया है.

सूत्रों ने यह जानकारी दी. रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के अगले निर्धारित कार्यक्रम से सभी परिचालन को रद्द करने का फैसला किया है. अधिकारियों ने यहां बताया कि 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के बाद दोनों देशों के संबंधों में आये तनाव और इसके बाद के घटनाक्रमों को लेकर पाकिस्तान अपने यहां से इसके परिचालन को पहले ही स्थगित कर चुका है.

एक सूत्र ने कहा, पाकिस्तान से कोई यात्री नहीं होने के चलते इसे हमारे यहां से परिचालित करने का कोई मतलब नहीं है. आशा है कि तनाव दूर होने के बाद हम सेवाएं बहाल करने में सक्षम होंगे. सूत्रों ने बताया कि समझा जाता है कि दोनों देशों से कम से कम 40 यात्री अटारी में फंसे हुए हैं.

पाकिस्तान ने बुधवार को अपनी ओर वाघा – लाहौर रेल मार्ग पर ट्रेन के फेरे रद्द कर दिये थे, जबकि 27 यात्री भारतीय ट्रेन से पुरानी दिल्ली से अटारी पहुंचे थे. उनमें 23 भारतीय यात्री और तीन पाकिस्तानी यात्री थे. अधिकारियों के अनुसार वाघा स्टेशन मास्टर ने अपने अटारी समकक्ष को संदेश भेजा कि यात्री और पार्सल ट्रेन जो पाकिस्तान की तरफ से अटारी तक आती है, अगले आदेश तक नहीं आएगी.

इससे पहले दिन में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा था कि पाकिस्तान और भारत के बीच वर्तमान स्थिति के मद्देनजर ट्रेन परिचालन वृहस्पतिवार को स्थगित कर दिया गया. देनों देशों के बीच यह ट्रेन सेवा 22 जुलाई 1976 को शुरू हुई थी. लाहौर से यह ट्रेन सोमवार और वृहस्पतिवार को रवाना होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >