पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए शनिवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शाम लगभग साढ़े चार बजे पाकिस्तान ने बिना उकसावे के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास मोर्टारों और छोटे […]

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए शनिवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शाम लगभग साढ़े चार बजे पाकिस्तान ने बिना उकसावे के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास मोर्टारों और छोटे हथियारों से गोलाबारी की.

इसे भी देखें : पाक सैनिकों ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना और बीएसएफ का जवान शहीद

प्रवक्ता ने बताया कि सेना इसका दृढ़ता और प्रभावी ढंग से जवाब दे रही है. उन्होंने बताया कि सीमा पार गोलीबारी में भारत की ओर किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है. हालांकि, अंतिम समाचार मिलने तक गोलीबारी जारी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >