CBI के नये डायरेक्टर होंगे ऋषि कुमार शुक्ला, पीएम मोदी की अध्यक्षता में गठित समिति का फैसला

नयी दिल्ली : ऋषि कुमार शुक्ला सीबीआई के नये डायरेक्टर होंगे. शुक्ला की नियुक्ति को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अपनी स्वीकृति दे दी है. ऋषि कुमार शुक्ला 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. नियुक्ति समिति ने उन्हें दो वर्ष के लिए सीबीआई के डायरेक्टर पर नियुक्त किया है. जिस दिन […]


नयी दिल्ली :
ऋषि कुमार शुक्ला सीबीआई के नये डायरेक्टर होंगे. शुक्ला की नियुक्ति को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अपनी स्वीकृति दे दी है. ऋषि कुमार शुक्ला 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.

नियुक्ति समिति ने उन्हें दो वर्ष के लिए सीबीआई के डायरेक्टर पर नियुक्त किया है. जिस दिन वे अपना पदभार ग्रहण करेंगे उस दिन से दो वर्ष तक के लिए सीबीआई के डायरेक्टर होंगे. शुक्ला कुछ दिनों पूर्व तक भोपाल के पुलिस हेडक्वार्टर में ओएसडी के पद पर कार्यरत थे. शुक्ला के ऊपर सीबीआई की छवि सुधारने का दायित्व भी है.

गौरतलब है कि सीबीआई डायरेक्टर का पद 10 जनवरी से रिक्त था. सीबीआई डायरेक्टर्स के बीच हुए विवाद के बाद आलोक वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >