सिख विरोधी दंगों के एक मामले में सज्जन कुमार दिल्ली अदालत में पेश

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार को 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के मामले में कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया. सज्जन दंगों संबंधी एक अन्य मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में बंद है. तिहाड़ जेल प्राधिकारी उन्हें अदालत […]

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार को 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के मामले में कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया. सज्जन दंगों संबंधी एक अन्य मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में बंद है. तिहाड़ जेल प्राधिकारी उन्हें अदालत में पेश नहीं कर पाए थे जिसके बाद अदालत ने 22 जनवरी को पूर्व कांग्रेस नेता के खिलाफ पेशी वारंट जारी किया था.

निचली अदालत में चल रहे इस मामले में तीन व्यक्तियों – कुमार, ब्रह्मानंद गुप्ता और वेद प्रकाश पर दंगे भड़काने एवं हत्या के आरोप हैं. इन सभी पर ये आरोप सुल्तानपुरी में सुरजीत सिंह की हत्या के संबंध में तय किए गए हैं. 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी जिसके बाद दंगे भड़क गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >