बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर एनएच तीसरे दिन भी बंद, जम्मू में भारी बारिश, करिगल में तापमान पहुंचा -15.4 डिग्री

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में फिर से हुई बर्फबारी के चलते गुरुवार को लगातार तीसरे दिन जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा. बर्फबारी की वजह से अधिकारी सड़क को साफ कर आवाजाही को सुगम नहीं बना पा रहे हैं. काजीगुंड में जवाहर सुरंग में हिमस्खलन की वजह से राजमार्ग को मंगलवार को बंद कर दिया गया था. […]

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में फिर से हुई बर्फबारी के चलते गुरुवार को लगातार तीसरे दिन जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा. बर्फबारी की वजह से अधिकारी सड़क को साफ कर आवाजाही को सुगम नहीं बना पा रहे हैं.

काजीगुंड में जवाहर सुरंग में हिमस्खलन की वजह से राजमार्ग को मंगलवार को बंद कर दिया गया था. रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी से सड़क साफ करने में परेशानी हो रही है. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद रहा. वहीं, श्रीनगर लेह मार्ग और मुगलरोड मार्ग खुलने की जल्द कोई संभावना नहीं दिख रही है. मौसम में हुए सुधार के बाद डोडा मार्ग गुरुवार सुबह यातायात के लिए खोल दिया गया.

यह रास्ता खुलने के बाद जम्मू से डोडा भद्रवाह के लिए गाड़ियां रवाना की गयीं. वहीं डोडा से भी गाड़ियां जम्मू पहुंची. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खोलने के लिए भी तेजी से काम जारी है लेकिन जवाहर टनल, रामसू, रामबन आदि क्षेत्रों में हुए ताजा हिमस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग खोलना संभव नहीं हुआ. अगर गुरुवार को मौसम साफ रहता है तो शुक्रवार को रास्ता खुलने की उम्मीद है.

जम्मू में भारी बारिश, करिगल में तापमान -15.4 डिग्री पहुंचा

पिछले 24 घंटों में जम्मू के भद्रवाह क्षेत्र में सबसे ज्यादा 37.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गयी. वहीं, बनिहाल में 35.2 एमएम, बटोत में 32.2 एमएम, कटड़ा में 18 एमएम जबकि जम्मू में 8.1 एमएएम बारिश रिकार्ड की गयी. कश्मीर के काजीगुंड में 24.5 एमएम जबकि कुकरनाग में 22.9 एमएम बारिश दर्ज की गयी. बारिश और बर्फबारी के चलते अधिकतम क्षेत्रों में अभी तापामन सामान्य से नीचे चल रहा है.

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सयस व न्यूनतम तापमान -0.3 डिग्री सेल्सियस रहा. गुलमर्ग का अधिकतम तापमान -0.8, न्यूनतम -10.6 डिग्री सेल्सियस रहा. करगिल सबसे ठंडा रहा. अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस जबिक न्यूनतम तापमान -15.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. 300 किमी लंबे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर फंसी हैं गाड़ियां

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, पर्यटक स्थलों में फंसे 265 सैलानी
उत्तराखंड में पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी ने लोगों की परेशानियां बढ़ गयी है. बर्फबारी के कारण कई मार्ग बंद पड़े हुए हैं. प्रदेश के विभिन्न स्थानों में करीब 265 सैलानी सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >