PNB घोटाला के आरोपी मेहुल चोकसी ने छोड़ी भारत की नागरिकता, देश वापस लाना हुआ कठिन
नयी दिल्ली : पीएनबी घोटाला के आरोपी मेहुल चोकसी ने देश की नागरिकता छोड़ दी है, जिसके कारण अब उसे वापस लाना बहुत कठिन हो गया है. भगोड़े हीरा कारोबार मेहुल चोकसी ने आज सोमवार को अपना पासपोर्ट सरेंडर दिया. पीएनबी महाघाेटाला मामले में CBI ने मेहुल चोकसी और उसकी कंपनी के खिलाफ दाखिल किया […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
नयी दिल्ली : पीएनबी घोटाला के आरोपी मेहुल चोकसी ने देश की नागरिकता छोड़ दी है, जिसके कारण अब उसे वापस लाना बहुत कठिन हो गया है. भगोड़े हीरा कारोबार मेहुल चोकसी ने आज सोमवार को अपना पासपोर्ट सरेंडर दिया.
मेहुल चोकसी 14 हजार करोड़ रुपये पीएनबी घोटाले का आरोपी है. घोटाले के सामने आने से पहले ही वह जनवरी में देश छोड़कर भाग गया था. इसी मामले में उसका रिश्तेदार नीरव मोदी भी आरोपी है.
चोकसी ने उच्चायोग को बताया कि उसने नियमों के तहत एटीगा की नागरिकता ले ली है और भारत की नागरिकता छोड़ दी है. चूंकि भारत सरकार पीएनबी घोटाला मामले में उसे देश वापस लाने के प्रयास में जुटी थी, यह सरकार के लिए बड़ा झटका है.