पाकिस्तान ने राजौरी में भारत की अग्रिम चौकियों-गांवों को बनाया निशाना

जम्मू : पाकिस्तान ने संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर भारत की अग्रिम चौकियों एवं गांवों पर गोलीबारी की और गोले भी दागे. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से सुबह लगभग साढ़े नौ बजे नौशेरा सेक्टर के केरी, लाम, पुखर्नी […]

जम्मू : पाकिस्तान ने संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर भारत की अग्रिम चौकियों एवं गांवों पर गोलीबारी की और गोले भी दागे. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से सुबह लगभग साढ़े नौ बजे नौशेरा सेक्टर के केरी, लाम, पुखर्नी और पीर बडासेर क्षेत्रों में गोलीबारी तथा गोलाबारी शुरू हुई.

नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सैनिकों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. अंतिम खबर मिलने तक दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी जारी थी. अधिकारी ने कहा कि इसमें किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >