वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामला : क्रिश्चियन मिशेल को 7 दिन की ईडी की हिरासत में भेजा गया

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने 36,000 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये गये क्रिश्चियन मिशेल को शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय की सात दिन की हिरासत में भेज दिया. विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने मामले में कथित बिचौलिए मिशेल की जमानत याचिका खारिज कर दी. इससे […]

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने 36,000 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये गये क्रिश्चियन मिशेल को शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय की सात दिन की हिरासत में भेज दिया.

विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने मामले में कथित बिचौलिए मिशेल की जमानत याचिका खारिज कर दी. इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के एक मामले में मिशेल को गिरफ्तार किया और उसकी 15 दिन की हिरासत मांगी.

गौरतलब है कि मिशेल को संयुक्त अरब अमीरात में गिरफ्तार किया गया था और चार दिसंबर को भारत प्रत्यर्पित किया गया था. अगले दिन उसे अदालत में पेश किया गया. अदालत ने सीबीआई को उससे पांच दिन तक हिरासत में पूछताछ की अनुमति दी.

इसे भी पढ़ें…

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा : कोर्ट रूम में ही बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल से ईडी ने की पूछताछ

बाद में हिरासत को पांच और दिन के लिए बढ़ा दिया गया. इसके बाद अदालत ने मिशेल की चार और दिनों के लिए हिरासत अवधि बढ़ाई. अदालत ने 19 दिसंबर को मिशेल की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा था और उसे 28 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

मिशेल इस मामले में तीन कथित बिचौलियों में से एक है जो प्रवर्तन निदेशालय तथा सीबीआई की जांच के घेरे में हैं. दो अन्य कथित बिचौलिए गुइदो हाश्के और कार्लो गेरोसा हैं.

इसे भी पढ़ें…

हेलीकॉप्टर घोटाला : मात्र दो घंटे ही सो पाया मिशेल, कई बड़े नेताओं और अफसरों में बेचैनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >