सिसोदिया का आरोप - केजरीवाल की हत्या कराना चाहती है भाजपा

नयी दिल्ली : आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता के हित में काम करने से रोकने के लिए भाजपा उनकी हत्या कराना चाहती है. सिसोदिया ने मंगलवार को केजरीवाल पर मिर्च पाउडर फेंक कर किये […]

नयी दिल्ली : आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता के हित में काम करने से रोकने के लिए भाजपा उनकी हत्या कराना चाहती है.

सिसोदिया ने मंगलवार को केजरीवाल पर मिर्च पाउडर फेंक कर किये गये हमले का हवाला देते हुए कहा कि हमलावर भाजपा का कार्यकर्ता है. उन्होंने कहा, केजरीवाल को काम करने से रोकने के सभी हथकंडे नाकाम रहने के बाद भाजपा मुख्यमंत्री की हत्या कराना चाहती है. मंगलवार की घटना इसी साज़िश का परिणाम है. सिसोदिया ने मंगलवार को हमले के समय दिल्ली सचिवालय में भाजपा के एक नेता की मौजूदगी की बात सामने आने पर इसकी भी जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि हमलावर के फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है. उसके फेसबुक पेज पर यह सिलसिला पिछले एक माह से चल रहा था. उसके पेज पर भाजपा के नेताओं की फोटो है.

सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पर हमले के मामले में उप-राज्यपाल की ओर से कोई बयान नहीं आया. उन्होंने बताया कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने केजरीवाल को फोन कर कहा कि आप पुलिस में शिकायत दर्ज करा दें. उन्होंने पुलिस की जांच के तरीके पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह पूछताछ की जा रही है, उससे साफ है कि पुलिस द्वारा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ दोस्ती निभायी जा रही है, क्योंकि पूरे घटनाक्रम को देखने से लगता है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं को हमले की जानकारी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >