भाजपा में शामिल हुए पूर्व इसरो प्रमुख माधवन नायर, अमित शाह की माैजूदगी में ली सदस्यता

तिरुवनंतपुरम : इसरो के पूर्व प्रमुख माधवन नायर शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये. माधवन के अलावा चार अन्य लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इनमें त्रावणकोर देवास्वम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जी रमन नायर भी शामिल हैं. तीनअन्य लोगजिन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की उनमें महिला आयोग की […]

तिरुवनंतपुरम : इसरो के पूर्व प्रमुख माधवन नायर शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये. माधवन के अलावा चार अन्य लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इनमें त्रावणकोर देवास्वम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जी रमन नायर भी शामिल हैं. तीनअन्य लोगजिन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की उनमें महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रमिला देवी, जेडीएस नेता दिवाकरन नायर और मलांकरा चर्च के थॉमस जॉन शामिल हैं.

माधवन नायर मूल रूप से तिरुवनंतपुरम के रहनेवाले हैं और उन्होंने केरल विश्वविद्यालय से इंजिनियरिंग की और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई से प्रशिक्षण हासिल किया. बता दें कि इसरो का अध्यक्ष पद संभालने से पहले माधवन नायर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. माधवन नायर अंतरिक्ष विभाग के सचिव और स्पेस कमिशन के चेयरमैन भी रह चुके हैं. माधवन नायर को 1998 में पद्मभूषण और वर्ष 2009 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है.

नायर ने कहा, मोदीजी द्वारा चलाये जा रहे विकास के कार्यक्रमों में मेरी रुचि है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के पूर्व डीजीपी टीपी सेनकुमार भी होटल में शाह से मुलाकात के लिए इंतजार कर रहे थे. वे फिलहाल, पिनरई विजयन सरकार से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. इसके अलावा शाह ने पद्मनाभ राजघराने के पीजी शशिकुमार वर्मा से भी चर्चा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >