मूल्यवृद्धि के मुद्दे पर आज प्रधानमंत्री से मिलेंगे पासवान

नयी दिल्ली : खाद्य मंत्री रामविलास पासवान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इस बैठक में अन्य बातों के अलावा मूल्यवृद्धि व गन्ना किसानों के बकाया पर चर्चा होगी. खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘यह बैठक कल शाम को होगी. खाद्य मंत्री प्रधानमंत्री को खाद्य वस्तुओं की मूल्य की स्थिति के […]

नयी दिल्ली : खाद्य मंत्री रामविलास पासवान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इस बैठक में अन्य बातों के अलावा मूल्यवृद्धि व गन्ना किसानों के बकाया पर चर्चा होगी.

खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘यह बैठक कल शाम को होगी. खाद्य मंत्री प्रधानमंत्री को खाद्य वस्तुओं की मूल्य की स्थिति के बारे में बताएंगे. इसके अलावा बैठक में गन्ना बकाये तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार पर भी विचार विमर्श होगा.’’ खाद्य वस्तुओं में प्याज के दाम चढ रहे हैं. एक अधिकारी ने कहा कि इस साल मानसून सामान्य से कमजोर रहने की आशंका है. ऐसे में अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में भी तेजी आ सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >