अल नीनो के कारण भारत में पिछले सालों की तुलना में इस साल कम पडे़गा ठंड

नयी दिल्ली : भारत में पिछले सालों की तुलना में इस साल सर्दी का थोड़ा कम असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने अगले कुछ महीनों में प्रशांत महासागर में अल नीनो की मौजूदगी के मद्देनजर यह आशंका जतायी है. विभाग ने प्रशांत महासागर में अल नीनो का प्रभाव दक्षिण में भूमध्य तटीय […]

नयी दिल्ली : भारत में पिछले सालों की तुलना में इस साल सर्दी का थोड़ा कम असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने अगले कुछ महीनों में प्रशांत महासागर में अल नीनो की मौजूदगी के मद्देनजर यह आशंका जतायी है. विभाग ने प्रशांत महासागर में अल नीनो का प्रभाव दक्षिण में भूमध्य तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ने की आशंका के मद्देनजर इसका असर भारत में अगले दो से तीन महीनों के दौरान दिखने को जताया है. इसकी वजह से बारिश में कमी दर्ज की जा सकती है.
इधर, दिल्ली की हवा लगातार दूसरे दिन रविवार को भी बेहद खराब रही. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में यह और ज्यादा खराब हो सकती है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) कुल मिलकार 301 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब की श्रेणी में आता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >