पूर्व बसपा नेता के बेटे के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मांगा गैर जमानती वारंट

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने एक पूर्व बसपा सांसद के बेटे के खिलाफ बुधवार को अदालत से गैर जमानती वारंट मांगा जिस पर एक पांच सितारा होटल परिसर में लोगों को पिस्तौल से डराने तथा धमकी देने का आरोप है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. दिल्ली पुलिस ने […]

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने एक पूर्व बसपा सांसद के बेटे के खिलाफ बुधवार को अदालत से गैर जमानती वारंट मांगा जिस पर एक पांच सितारा होटल परिसर में लोगों को पिस्तौल से डराने तथा धमकी देने का आरोप है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को मामले में कथित लापरवाही के संबंध में होटल हयात रीजेंसी को कारण बताओ नोटिस भी भेजा था. आरोपी आशीष पांडेय लखनऊ का रहने वाला है और वह बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडेय का बेटा है. उसके भाई रितेश पांडेय उत्तर प्रदेश में विधायक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >