फोन पर बात करने को लेकर पति से हुआ झगड़ा, महिला ने तीन बच्चों की हत्या कर सुसाइड किया

सलेम (तमिलनाडु) : फोन पर घंटों बात करने को लेकर पति के साथ झगड़ा होने पर एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर कुएं में धक्का दे कर उनकी हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महिला कोझिंजीपट्टी गांव की रहने […]

सलेम (तमिलनाडु) : फोन पर घंटों बात करने को लेकर पति के साथ झगड़ा होने पर एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर कुएं में धक्का दे कर उनकी हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि महिला कोझिंजीपट्टी गांव की रहने वाली थी और घर से लापता होने के दो दिन बाद उसका और उसके तीन बच्चों का शव कुएं पर तैरता दिखाई दिया. प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला के पति को उसका फोन पर बात करना अच्छा नहीं लगता था और इसलिए उसने उससे फोन ले लिया था.

अमेरिका ने कहा : नॉन-स्टेट एक्टर और आतंकवादियों पर कार्रवाई करे पाकिस्तान

पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला ने पति के फोन से बात करना जारी रखा जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर वह काम पर निकल गया. पुलिस ने कहा कि उन्हें शक है कि इस बात पर महिला ने बच्चों की हत्या कर आत्महत्या कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >