पीएमओ इंडिया फेसबुक पेज पर चार दिन में 11 लाख ‘लाइक’

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक फेसबुक पेज पर आरंभ होने के सिर्फ चार दिन में ही 11 लाख ‘लाइक’ आ चुके हैं. पीएमओ इंडिया के फेसबुक पेज पर कवर फोटो में 63 वर्षीय नरेंद्र मोदी काम करते हुए दिखते हैं. वह सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल करते हैं. अकाउंट में पीएमओ ने नये […]

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक फेसबुक पेज पर आरंभ होने के सिर्फ चार दिन में ही 11 लाख ‘लाइक’ आ चुके हैं. पीएमओ इंडिया के फेसबुक पेज पर कवर फोटो में 63 वर्षीय नरेंद्र मोदी काम करते हुए दिखते हैं. वह सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल करते हैं. अकाउंट में पीएमओ ने नये प्रधानमंत्री को बधाई देने वाले नामी गिरामी चेहरों सहित कई शख्सियतों की तस्वीरें पोस्ट की हैं.

तस्वीर के साथ ही ‘वल्र्ड नो टोबैको डे’ के मौके पर प्रधानमंत्री का संदेश है. इस पर हजारों ‘लाइक’ के साथ ही सैकडों कमेंट और सुझाव भी हैं. प्रधानमंत्री के संदेश पर फेसबुक यूजरों में से एक ने अपने कमेंट में तंबाकू उत्पादों की कीमतें बढाने का सुझाव दिया है. एक ने कहा है कि सार्वजनिक जगहों पर तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल पर पाबंदी होनी चाहिए। कुछ अन्य कमेंट में विभिन्न यूजरों ने अलग-अलग राय व्यक्त की हैं.

पीएमओ ने ट्विटर पर कहा है, ‘‘प्रधानमंत्री कार्यालय का आधिकारिक फेसबुक पेज शुरु होने के चार दिन के भीतर 10 लाख लाइक का आंकडा पार कर गया है.’’ पीएमओ ट्विटर अकाउंट के करीब 14 लाख फालोअर्स हैं. लोगों से जुडने के लिए मोदी सक्रियता से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं और अपने मंत्रलयी सहयोगियों से भी ऐसा करने की उम्मीद रखते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >