वित्त मंत्रालय के एतराज के बाद रेलवे ने अधिकारियों की पदोन्नति रोकी

नयी दिल्ली : कथित अनियमितता पर वित्त मंत्रालय की आपत्ति के बाद रेल मंत्रालय ने अपनी दो सचिवालय सेवाओं के अधिकारियों की पदोन्नति रोक दी है. रेलवे की दो सेवाओं – रेलवे बोर्ड सचिवालय सेवा (आरबीएसएस) और रेलवे बोर्ड सचिवालय क्लर्क सेवा (आरबीएससीएस) में घोटाले का पर्दाफाश किया गया है जहां केंद्रीय कैबिनेट के अधिकारक्षेत्र […]

नयी दिल्ली : कथित अनियमितता पर वित्त मंत्रालय की आपत्ति के बाद रेल मंत्रालय ने अपनी दो सचिवालय सेवाओं के अधिकारियों की पदोन्नति रोक दी है. रेलवे की दो सेवाओं – रेलवे बोर्ड सचिवालय सेवा (आरबीएसएस) और रेलवे बोर्ड सचिवालय क्लर्क सेवा (आरबीएससीएस) में घोटाले का पर्दाफाश किया गया है जहां केंद्रीय कैबिनेट के अधिकारक्षेत्र को दरकिनार कर और नियम-कायदे को ताक पर रख कर पदोन्नतियां की जा रही थीं.

वित्त मंत्रालय ने इसे गंभीर गडबडी करार दे कर रेलवे को लिखा कि वह कैडर पुनर्गठन के माध्यम से इन अधिकारियों को पदोन्नति देने का अपना फैसला निरस्त कर दे. पूर्व रेल मंत्री मलिकार्जुन खडगे ने फाइल पर अपनी टिप्पणी में कहा था, ‘‘यह अंकित किया जाता है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और वित्तमंत्रालय ने कुछ गडबडियां चिहिन्त की हैं. जल्द से जल्द सुधारात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए.’’ खडगे ने कहा, ‘‘इस कैडर पुनर्गठन के आधार पर और पदोन्नतियां कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और वित्तमंत्रालय के साथ मुद्दे हल होने के बाद की जाएं.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >