श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाडा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में लश्करे तैयबा का एक शीर्ष कमांडर मारा गया. एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हंदवारा के मागम इलाके के सुदल गांव में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सेना ने आज सुबह एक संयुक्त घेरेबंदी और तलाशी अभियान शुरु किया.
तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरु कर दी जिसके बाद मुठभेड शुरु हो गई. प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड के दौरान लश्करे तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया. बाद में उसकी पहचान संगठन के स्वंयभू क्षेत्रीय कमांडर अबू उक्शां अफगानी के रुप में हुई. उन्होंने कहा कि आखिरी खबर आने तक तलाशी अभियान जारी था.
