नयी दिल्ली : दिल्ली के भारत नगर इलाके में एक युवक ने शनिवार रात एक लड़की को उसके घर में घुस कर गोली मार दी. जानकारी के अनुसार, उक्त लड़की से लड़के का पांच साल से रिलेशनशिप था, लेकिन हाल में किसी और से उसकी सगाई हो जाने से वह नाराज था. लड़की को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
लड़की की उम्र 25 साल है और वह पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट है. लड़की का शालीमारबाग के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है.
