श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुक्रवार सुबह हुआ. जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. मुठभेड़ सोपोर जिले के दरुसू गांव में हुआ.
जम्मू-कश्मीर: बीटेक छात्र ने चुनी आतंक की राह, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल
बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी जिसका जवाब सुरक्षाबलों ने दिया और दो आतंकियों को मार गिराया. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.
कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल के दो आतंकी मारे गये
मुठभेड़ को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है.
यहां चर्चा कर दें कि इससे पहले घाटी के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने करगिल विजय दिवस के दिन एक आतंकी को मार गिराया था. वहीं 25 जुलाई को हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी बिलाल अहमद डार को ढेर कर दिया था. पुलिस के मुताबिक डार लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करता था.
