राजस्थान : अजमेर में बस और डंपर के बीच जबरदस्त टक्कर, 12 की मौत

जयपुर: राजस्थान के अजमेर जिले के तबीजी इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 12 लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार अजमेर से पाली की तरफ जा रही रोडवेज की बस को एक डंपर ने जबरदस्त टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत और 21 लोग घायल हो […]

जयपुर: राजस्थान के अजमेर जिले के तबीजी इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 12 लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार अजमेर से पाली की तरफ जा रही रोडवेज की बस को एक डंपर ने जबरदस्त टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत और 21 लोग घायल हो गये हैं. घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.

हादसे की सूचना मिलते ही जिला पुलिस और प्रशासन घटनास्थल पर पहुंची.

बस के एक यात्री ने बताया कि बस में करीब सभी यात्री सो रहे थे तभी अचानक सामने से एक डंपर ने बस को टक्कर मार दी और बस के एक साइड का हिस्सा डंपर की चपेट में आ गया. टक्कर इतना जबरदस्त था कि इस साइड बैठे सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी.

फिलहाल प्रशासन की ओर से सभी घायलों को मदद पहुंचाया जा रहा है और मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >