जम्मू कश्मीर : अब हार्स ट्रेडिंग पर छिड़ी बहस, श्रीनगर से शाह ‘राष्ट्रवाद'' का करेंगे शंखनाद

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग हम नहीं वे कर रहे हैं, जो इसकी बात कर रहे हैं. हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने मौके पर यह भी जानकारी दी कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून को एक बड़ी सभा का आयोजन […]

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग हम नहीं वे कर रहे हैं, जो इसकी बात कर रहे हैं. हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने मौके पर यह भी जानकारी दी कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून को एक बड़ी सभा का आयोजन श्रीनगर में किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस दिन भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह रैली को संबोधित करेंगे.

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने आज कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कोई भी नयी सरकार अभी बनेगी ऐसा लगता तो नहीं है. प्रदेश में अनिश्चिंतता का माहौल है लेकिन हम कुछ करेंगे जिसकी जानकारी लोगों को मिल जायेगी. कवींद्र गुप्ता की इसी टिप्पणी पर उमर अब्दुल्ला ने ट्‌वीट किया -आपके इस हम कुछ कर रहे हैं का क्या आशय है. क्या कुछ कर रहे हैं का आशय पार्टियों को तोड़ने से है, ताकि भाजपा की सरकार बन सके. उमर ने राज्यपाल से मांग की कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा को तुरंत बर्खास्त किया जाये और यहां फ्रेश इलेक्शन कराये जायें.

कल भाजपा ने महबूबा मुफ्ती की सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया जिसके कारण सरकार गिर गयी. भाजपा ने कहा कि पीडीपी विकास कार्यों में बाधा डाल रही थी और देश की संप्रभुता और अंखडता को बचाने लिए उन्होंने सरकार से समर्थन वापस लिया. हालांकि कांग्रेस सहित तमाम विपक्ष ने भाजपा पर यह आरोप लगाया है कि प्रदेशमें स्थिति बिगाड़ने के बाद भाजपा पीडीपी पर दोष मढ़कर भाग रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >