पार्क में बच्चों को छोड़ घरों में काम करने गयी मां, आवारा कुत्तों ने डेढ़ साल के बच्चे की ले ली जान

चंडीगढ़ : हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में एक हृदयविदारक घटना सामने आयी है. शहर के एक पार्क में खेल रहे डेढ़ साल के शिशु को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला. बच्चे की मां यहां के घरों में नौकरानी का काम करती है और इस पार्क में वह अपने चार बच्चों को खेलते हुए […]

चंडीगढ़ : हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में एक हृदयविदारक घटना सामने आयी है. शहर के एक पार्क में खेल रहे डेढ़ साल के शिशु को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला. बच्चे की मां यहां के घरों में नौकरानी का काम करती है और इस पार्क में वह अपने चार बच्चों को खेलते हुए छोड़कर घरों में काम करने गयी थी. पुलिस ने सोमवार को बताया कि हृदयविदारक यह घटना रविवार की है.

इसे भी पढ़ें : आवारा कुत्तों का आतंक दो माह में 360 लोग हुए शिकार

चंडीगढ़ के घरों में घरेलू नौकरानी के रूप में काम करने वाली पलसोरा निवासी महिला अपने चार बच्चों को पार्क में खेलने के लिए छोड़कर कर काम करने चली गयी थी. इसी दौरान कुत्तों ने बच्चों पर हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि तीन बच्चे तो भागने में कामयाब रहे, लेकिन छोटा होने के कारण डेढ़ साल का आयुष भाग नहीं पाया. भागने में असमर्थ डेढ़ साल के बच्चे को कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोच-नोच कर घायल कर दिया.

उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस बच्चे को सरकारी अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आसपास के लोगों ने मौके पर जमा होकर विरोध किया और आवारा कुत्तों की समस्या से नहीं निपटने के लिए स्थानीय निकाय अधिकारियों को जिम्मेदार बताया. यहां के स्थानीय निवासियों का कहना है कि चंडीगढ़ के मध्य और दक्षिणी हिस्से में रहने वाले लोग पार्कों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से बहुत परेशान हैं. कुत्तों के कारण लोग और बच्चे इन पार्कों में नहीं जा पाते.

यहां के निवासियों ने बताया कि पहले भी कुत्तों ने कई लोगों को काटा है. सेक्टर 49 निवासी बलदेव चंद का कहना है कि हमें अपने बच्चों को बाहर खेलने भेजते हुए डर लगता है. हमारे घरों के आसपास के पार्क आवारा कुत्तों से भरे हुए हैं. हम बच्चों को अकेले खेलने के लिए बाहर नहीं भेज सकते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >