ओडिशा : ओडिशा सरकार ने तय किया है कि वह राज्य भर में ऐसे सेंसर लगाएगी जो बिजली गिरने के अंदेशे के प्रति लोगों को सचेत करेगी. राज्य सरकार इस सूचना को जन संचार माध्यमों के जरिए लोगों तक पहुंचाने का प्रबंध करेगी.
एक अधिकारी ने कहा कि बिजली गिरने से पहले चेतावनी देने वाली एक प्रणाली की बहुत जरूरत है क्योंकि इसके चलते पिछले तीन दिनों में राज्य में कम से कम 18 मौतें हो चुकी हैं, बिजली गिरने की पूर्व सूचना देने वाली प्रणाली बनाने वाली एक अमेरिकी कंपनी के साथ राज्य इस हफ्ते एक सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगा.
ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त बी पी सेठी ने कहा है कि हम बिजली गिरने की सूचना 45 मिनट पहले प्राप्त कर सकते हैं कि बिजली किस क्षेत्र में बिजली गिरेगी. उन्होंने यह भी कहा कि इससे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचने में मदद मिलेगी. ‘अर्थ नेटवर्क्स ‘ नाम की यह कंपनी राज्य के विभिन्न स्थानों पर ये सेंसर लगाएगी.
राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले तीन साल के दौरान हर साल बिजली गिरने की वजह से औसतन 419 लोगों की मौत हो जाती है.
