...तो इस वजह से लेट हो रहीं हैं ट्रेनें

नयी दिल्ली : रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पटरी पर चल अपग्रेडेशन कार्य की वजह से ट्रेनें देर हो रही हैं. यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा. उन्होंने बीती रात ट्वीट किया , ‘‘ यात्री सुरक्षा के लिए […]

नयी दिल्ली : रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पटरी पर चल अपग्रेडेशन कार्य की वजह से ट्रेनें देर हो रही हैं. यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा.

उन्होंने बीती रात ट्वीट किया , ‘‘ यात्री सुरक्षा के लिए पटरी उन्नयन का कार्य मिशन मोड में चल रहा है. इसी वजह से यात्रा में देरी हो रही है , लेकिन इसके फलस्वरूप पिछले साल से दुर्घटनाओं में अभूतपूर्व कमी आयी है.”

उन्होंने कहा , ‘‘ हम यात्रियों की परेशानियों को समझते हैं. सुरक्षा के महत्त्व को ध्यान में रखते हुए हम सहयोग की उम्मीद करते हैं. ”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >